क्या जिम करने के बाद नहाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:07

एक्‍सरसाइज करने के बाद नहाने से मिलते हैं ये 7 जबरदस्‍त फायदे

कई लोगों को गलतफहमी होती है कि एक्सरसाइज के बाद नहाना नहीं चाहिये, जबकि वर्कआउट के बाद नहाने अधिक फायदा होता है, आइए यहां विस्‍तार से जानें।

एक्सरसाइज के बाद नहाने के फायदे
खुद को फिट रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ खान-पान जरूरी है। लेकिन एक्सरसाइज का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे ठीक तरीके से किया जाए और इससे जुड़ी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाए। जैसे एक्सरसाइज के बाद नहाना, कई लोगों में गलतफहमी होती है कि एक्सरसाइज के बाद नहाना नहीं चाहिये। जबकि वर्कआउट के बाद नहाना वर्कआउट को और अधिक असरदार बना सकता है। चलिये जानें या हैं इसके पीछे के राज।
फैट कम करने में मदद मिलती है
एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी से नहाने से फैट कम होता है। हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, वाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा ब्राउन, जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन आदि में जमा होने लगता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
एक्सरसाइज करने के बाद मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द न होने पर भी नहाने से फायदा होता है। कसरत के बाद ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का रक्त संचार तेज होता है और मांसपेशियों की जकड़न खुल जाती है।
मूड फ्रेश हो जाता है


एक्सरसाइज के बाद जब ठंड़ा पानी सर पर पड़ता है तो मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। क्योंकि जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हल्का सा शॉक जैसा लगता है जिससे सांसें तेज़ चलने लगती है और दिल की धड़कने भी बढ़ने लगती हैं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आप अपने आपको तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं।
पार्सनल हाइजीन तो है ही

एक्सरसाइज के दौरान खूब सारा पसीना बहता है लेकिन इसके बाद पसीने के साथ-साथ बदबू या संक्रमण की समस्या भी बेहद आम है। ऐसे में वर्कआउट करने के बाद नहाने से न सिर्फ शरीर की गंदगी साफ होती बल्कि पसीने से होने वाली समस्याएं भी नहीं होंगी।
इम्युनिटी और रक्तसंचार बेहतर होते हैं
एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी से नहाने पर इम्युनिटी और रक्तसंचार दोनों ही अच्छे रहते हैं। इम्युनिटी अर्थात प्रतिरक्षा प्रणाली के मज़बूत होने से शरीर में वाइट ब्लड सेल्स बढ़ती हैं जोकि बहुत सी बिमारियों से लड़ने में मदद करती हैं और आप कम बीमार पड़ते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info